Richnowtech: DD FREE DISH
Showing posts with label DD FREE DISH. Show all posts
Showing posts with label DD FREE DISH. Show all posts

Wednesday 2 September 2020

DD FREE DISH KAISE LAGAYE डी डी फ्री डिश कैसे लगाए

डीडी फ्री डिश DD FREE DISH क्या है? इसका मूल्य कितना है?

DD FREE DISH KAISE LAGAYE डी डी फ्री डिश कैसे लगाए

डीडी फ्री डिश DD FREE DISH क्या है


“डीडी फ्री डिश”DD FREE DISH सरकार द्वारा प्रसारित मुफ्त के चैनलों का आनंद लेने के लिया हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होता। आप मुफ्त में बहुत सारे चैनलो का आनंद लेते हैं।

इसमें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होता। इसलिए फ्री डिश बनाने के लिया कोई एक मुख्य कंपनी नहीं हैं। इसमें बहुत तरह की निजी कंपनी हैं।


 जो फ्री डिश के डब्बे (सेट टॉप बॉक्स ) में अतिरिक्त विकल्प (फीचर) देकर कंपनी इसके कीमत की दरों को निर्धारित करती हैं। अगर आपके पास पहले से ही कोई भी डिश लगी हैं। 

तो आप सिर्फ डब्बा बदल कर फ्री डिश का आनंद ले सकते हैं। जिसके न्यूनतम कीमत ५०० रूपए हैं। और अधिकतम जिसमे पूरा सेट मिलेगा। एंटीना के साथ डब्बा भी उसकी कीमत लगभग १२०० से दो या तीन हजार के लगभग होगी।

डी डी फ्री डिश DD FREE DISH  न केवल निम्न वर्ग की अपितु माध्यम वर्ग की भी पसंद बनता जा रहा है | इसकी लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढती ही जा रही है |डी डी फ्री डिश DD FREE DISH  के दर्शक लगातार तेज़ी से बढ़ रहें हैं तथा लोग इसे लगाने का सुझाव भी दुसरे लोगो को दें रहे हैं |

 डी डी फ्री डिश DD FREE DISH  के चैनल सभी तरह के आयाम समेटे हुए हैं तथा सभी प्रकार के चैनल उपलब्ध होने के कारण यह एक गुलदस्ता सा बन गया है | डी डी फ्री डिश DD FREE DISH  अब लोगो को आकर्षित कर रही है तथा अपना दीवाना बना रही है | 

डी डी फ्री डिश DD FREE DISH  की लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगे जा सकता है की डी डी के प्लेटफार्म पर चैनल जुड़ने के लिए ऊँची से ऊँची बोली लगा रहे हैं तथा चैनल्स में डी डी फ्री डिश से जुड़ने की होड़ सी मची है | 

सभी चैनल इससे जुड़ना चाहते हैं | डी डी फ्री डिश DD FREE DISH  के दर्शकों की संख्या अन्य dth प्रदाताओं से कहीं अदिक है तथा ये सबसे ज्यादा दर्शक वाली dth सेवा बन गयी है | डी डी फ्री डिश के दर्शको की संख्या में ये इजाफा पिछले कुछ वर्षो में हुआ है | हालाकि दूरदर्शन ने इस और ध्यान नहीं दिया था परन्तु दर्शको की संख्या में भारी इजाफे के कारण अब dth दूरदर्शन के लिए एक महत्वपूर्ण इकाई के रूप में उभरा है |


इस बात का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है की सभी बड़े चैनल के फ्री चैनल अब डी डी फ्री डिश पर उपलब्ध हैं तथा वे इस चीज़ का प्रचार भी खूब कर रहे हैं | मसलन सोनी का चैनल सोनी पल डी डी फ्री डिश पर है इसके अलावा जी टीवी के चैनल जी अनमोल और जी स्माइल तथा जी इ टी सी बॉलीवुड भी डी डी फ्री डिश पर उपलब्ध है | 

स्टार का स्टार उत्सव भी इस पर उपलब्ध है इसके अलावा कई बड़े चैनल जैसे बिग टीवी , abp न्यूज़ , न्यूज़ नेशन, इंडिया टीवी , 9 अक्स ऍम , इंडिया न्यूज़, लाइव इंडिया, जी पंजाबी , आस्था चैनल , आस्था भजन, साधना टीवी तथा इसके अलावा भी बहुत से चैनल डी डी फ्री डिश पर उपलब्ध हैं |

 ये संख्या निकट भविष्य में और अधिक बढ़ने की उम्मीद है |
यक़ीनन यह कहा जा सकता है कि डी डी फ्री डिश का भविष्य सुनेहरा है तथा निकट भविष्य में यह अन्य dth सेवा प्रदाताओं को कड़ी टक्कर देगा | फ्री होने के कारण सेवा लोगों में अपनी अलग जगह बना रही है |

 डी डी फ्री डिश अब लोगों में अपनी गहरी छाप छोड़ रही है तथा लोगो के मनोरंजन का एक सुलभ जरिया भी बन रही है | यह सेवा पूरे देश भर में उपलब्ध है | भले ही वह पहाड़ी इलाका हो या कोई दुर्गम क्षेत्र |


DD FREE DISH KAISE LAGAYE डी डी फ्री डिश कैसे लगाए 


हलाकि डिश को घुमाने की प्रक्रिया जटिल है पर अगर आप जानते हैं की डिश को कैसे घूमना है तो आप आसानी से कर सकते हैं अन्यथा आप किसी भी फ्री डिश के डीलर से संपर्क कर सकते है 

ताकि वो आपकी डिश को 93.5 से घुमाकर 94.2 डिग्री पूर्व पर सेट कर दे । इसके लिए वो आपसे मामूली शुल्क 100 ..200 रु ले सकता है। डिश की दिशा बदलने के बाद सेट टॉप बॉक्स की सेटिंग में 22K feature को automatic पर सेट करे तथा फिर से ऑटो स्कैन करें । FTA चैनल ही सर्च करे । 

अब आप देख सकते हैं करीब 100 टीवी चैनल बिलकुल मुफ़्त। अधिक जानकारी के लिए निचे बॉक्स में अपने प्रश्न लिखें।
डी डी फ्री डिश अब अपने प्लेटफार्म पर अधिक चैनल देने की प्रक्रिया पूरी करने में कदम उठा रहा है | 

अब डी डी फ्री डिश पर नए चैनल का आनंद उठाना हुआ आसन , बस लगाये फ्री डिश और जुड़े रहे मनोरंजन के संसार से सीधे | डी डी फ्री डिश बनकर उभरा है नया विकल्प उन लोगों के लिए जिनके पास मासिक शुल्क अदा करने के लिए अधिक धन नहीं है | 

इसके अतिरिक्त भी लोग अब डी डी फ्री डिश को चुनने के लिए यह भी सुझाव दे रहे हैं की यदि आपके घर में एक से अधिक टीवी हैं तो आप अपने मासिक केबल शुल्क को घटा सकते हैं | 

इससे मासिक शुल्क से बचत होने का एक अच्छा विकल्प मन जा रहा है | लोग अब डी डी फ्री डिश को एक अच्छा विकल्प देखते हैं बनिस्पद केबल टीवी और अन्य dth साधनों के मुकाबले |